{"_id":"619e8bcba640ae79416a9d1b","slug":"hathras-children-are-unable-to-read-with-the-sound-of-the-machine-of-the-patti-factory-sadabad-news-ali278968681","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पट्टी कारखाने की मशीन की आवाज से नहीं पढ़ पा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पट्टी कारखाने की मशीन की आवाज से नहीं पढ़ पा रहे बच्चे
विज्ञापन
शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पट्टी कारखाने में चलने वाली मशीन की आवाज व धमक से बच्चों के न पढ़ पाने और मकान की दीवार चटकने से पीड़ित एक सेना के जवान की शिकायत पर गांव गढ़ी अंता में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे पहुंच गए। उन्होंने कारखाना संचालक को सख्त हिदायत के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी और कारखाना संचालन के संबंध में अभिलेख भी मांगे।
बता दें कि गांव गढ़ी अंता बिसावर निवासी अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर शिकायत की थी कि गांव गढ़ी अंता में उसका मकान बना हुआ है। उसके मकान के पास ही एक सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय गढ़ी अंता है और मकान के बराबर ही एक पट्टी उद्योग का कारखाना है।
इसकी मशीन की आवाज व धमक से बच्चे नहीं पढ़ पाते और मकान में आवाज आने के कारण बर्तन गिरते रहते हैं। उसके मकान की दीवार भी चटक गई है। जब कारखाना चलाने वाले लोगों से कहा गया तो यह लोग झगड़ा फसाद के लिए तैयार रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
उसका परिवार अकेला रहता है। वह खुद आर्मी में सेवारत है। छुट्टी आने पर वाद विवाद व केस लगाने की धमकी देते हैं। यह व्यक्ति शातिर किस्म के हैं। एसडीएम के साथ मौके पर लेखपाल पंकेश कौशिक भी मौजूद रहे।