{"_id":"62bb3ef45a90533fae277650","slug":"hathras-child-dies-due-to-drowning-in-swimming-pool-sadabad-news-ali2949054155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वीमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वीमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : मोहम्मद हसन का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव आरती में मंगलवार को निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल में नहाते समय आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव आरती निवासी भोले पुत्र रघुवीर सिंह के यहां स्वीमिंग पूल बनाने का कार्य चल रहा है। गांव के बच्चे इसमें नहा रहे थे। इस दौरान आठ वर्षीय मोहम्मद हसन पुत्र गुलाम मोहम्मद पानी में डूब गया। देखते ही देखते इस बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत से आसपास हड़कंप मच गया।
पूल पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृत बच्चे के पिता गुलाम मोहम्मद पुत्र अजमेरी खान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है। संवाद