{"_id":"60c1014d8ebc3e8168091d4e","slug":"hathras-checking-the-health-of-pregnant-women-by-holding-camp-hathras-news-ali265119327","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिविर लगाकर की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिविर लगाकर की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। इस मौके पर महिलाओं के एंट्री नेटल चेकअप किए गए।
एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया की शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी चिकित्सा इकाइयों पर प्रत्येक माह की नौ तारीख को अभियान के तहत शिविर लगाए जाते हैं। इसके तहत सभी गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, बीपी की जांच, गर्भवती महिलाओं की लंबाई वजन, शरीर के तापमान की जांच, यूरिन की जांच, शुगर की जांच कर उनको सुरक्षित प्रसव के लिए सलाह दी जाती है।
प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनको योजना का लाभ दिलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म भी भरवाए गए। साथ ही परिवार नियोजन के साधनों की भी जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को फल भी वितरित किए गए।