फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Challans deducted for more than a dozen vehicles during checking

हाथरस : चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान

Mon, 14 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Challans deducted for more than a dozen vehicles during checking
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के साथ परिवहन विभाग ने अब यातायात के नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को इंटरसेप्टर वैन की मदद से एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। कई वाहनों को एआरटीओ ने संबधित थानों में बंद कराया। कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि वाहन स्वामियों का राहत देने के लिए फरवरी 2020 में एक्सपायर कागजातों को 31 जून तक मान्य कर दिया गया है, जिससे चेकिंग का कार्य प्रभावित था। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग के अलावा हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

कई वाहनों को यातायात नियमों पर खरा न उतरने के कारण संबधित थानों में चालान करते हुए बंद कर दिया गया, जिससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। एआरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि अब डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई के लिए योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि ओवर स्पीड पर 20 वाहनों के चालान काटे गए हैं। कई वाहनों को बंद भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed