फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Celebration with the winners, silence for the losers

हाथरस : विजेताओं के यहां जश्न, पराजितों के यहां सन्नाटा

Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Celebration with the winners, silence for the losers
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर विजयी प्रत्याशी अंजुला माहौर और वीरेंद्र सिंह राना कार्यकर्ताओं ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बृहस्पतिवार की रात विजयी प्रत्याशियों के यहां चहल पहल रही और जमकर जश्न मनाया गया। वहीं पराजित प्रत्याशियों के यहां सन्नाटा रहा। विजयी प्रत्याशियों के यहां सुबह से मिलने-जुलने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के दोनों विधायक अंजुला माहौर और वीरेंद्र सिंह राना शुक्रवार की सुबह लखनऊ चले गए। वहीं, पराजित प्रत्याशी अपने समर्थकों के संग हार के कारणों पर चर्चा करते हुए नजर आए। कुछ हारे हुए प्रत्याशी नजर नहीं आए। उनके समर्थक भी दिखाई नहीं दिए।
जनता, कार्यकर्ताओं का राना व माहौर ने जताया आभार
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर पटाखे चलाए गए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्य के तहत जनता ने पुन: प्रदेश की कमान सौंपी है। हाथरस सदर सीट की निर्वाचित विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं सभी भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनता जनार्दन की जीत है। मैं हाथरस में रहकर जनता की जो भी समस्याएं होगी, उनके समाधान का भरपूर प्रयास करूंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पिछले लगभग एक वर्ष से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी इस अभियान में जोर-शोर से लगें। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार किया। कार्यक्रम में चौ. देवेंद्र सिंह (जिला प्रभारी), सांसद राजवीर सिंह दिलेर, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, आशीष शर्मा, लालता प्रसाद माहौर, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, सुनील वर्मा एडवोकेट, दीपक मुद्गल, बृजेश चौहान, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, ध्रुव शर्मा, राजपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, नीरज वैश्य, योगेश परमार, ओजवीर राणा, अमन जैन, जितेंद्र प्रधान, रवि वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, दुर्गेश नंदनी, राजेंद्र चौधरी, विष्णु बघेल, नीरेश सिंह, विपुल लुहाड़िया, विपुल सिंघानिया, आकाश वार्ष्णेय, प्रवीण, अभिषेक शर्मा, विवेक वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य स्थानों पर भी भाजपाइयों ने मनाया जश्न
हाथरस। भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में शहर के भूरापीर चौराहा पर पार्टी की जीत पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर शरद माहेश्वरी ने कहा कि यह सरकार देवताओं की बनी है। राक्षस पूरी तरह परास्त हुए हैं। हर वर्ग में खुशी का माहौल है। त्योहार की तरह जीत को मनाया जा रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र प्रसाद, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रामजीलाल, अनुपम दीक्षित, भूपेंद्र कौशिक, मुकेश कुमार, तरुण, बिट्टू, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर के प्रतिष्ठान पर भी मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। ढाल-नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं ने ठुमके लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद नारायन लाल, श्रीभगवान वर्मा, वीरेंद्र माहौर, आशीष सेंगर, शिवशंकर गुलाठी, शिवकुमार गौतम, अनिल गुप्ता आदि थे। गांव चुरसैन में भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, हीरालाल प्रधान, गिरवर सिंह, महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, धर्मपाल सिंह, दीन मुहम्मद, राजेश कुशवाहा, मटरुमल ठेकेदार ,दुर्गेश कुशवाहा, मवासीराम फौजी, घनश्याम सिंह, मुन्ना जादौन, विजय वार्ष्णेय, परसादी लाल कुशवाहा, भूरी सिंह, प्रेम सिंह, बली मोहम्मद, संजू कुशवाहा, डॉ. रिजवान सिंह आदि थे। संवाद

विपक्षियों के कार्यालयों पर लटके रहे ताले
सासनी। विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों के स्थानीय कार्यालयों पर ताले लटके रहे। कार्यकर्ता चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए भी कार्यालय में झांकने नहीं आए हैं, अलबत्ता नगर चुनाव परिणामों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बाहरी होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत का रिकॉर्ड बनाया है। सभी स्थानीय मुद्दे धराशाई हो गए। भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के संजीव काका को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है। विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने हार-जीत की समीक्षा करने के लिए भी कार्यालयों के ताले नहीं खोले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed