फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Caught 65 katte ration rice going on sale in Mandi

हाथरस: मंडी में बिकने जा रहे 65 कट्टे राशन के चावल पकड़े

Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Caught 65 katte ration rice going on sale in Mandi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त दिए जाने वाले चावल को माफिया द्वारा अब कार्डधारकों से खरीदकर ब्लैक किए जाने का मामला सामने आया है। माफिया द्वारा राशन के चावलों के 25 कट्टे को खुले में मंडी बिक्री करने के लिए जा रही एक बोलेरो पिकअप को खाद्य विभाग की टीम ने नगला अलगर्जी मंडी समिति रोड पर पकड़ा है।
हैरानी की बात यह रही कि जब्त किए जाने के बाद इन चावल के कट्टों को नगला रानी के एक डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया तो माफिया ने सुपुर्दगी में दिए गए इन चावलों के बोरों को छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि राशन डीलर और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट भी की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। मारपीट के दौरान बोलेरो कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जिले में खाद्यान्न माफिया ने खाद्यान्न की कालाबाजारी का नया तरीका ईजाद कर लिया है। अब राशन के जरिये प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त में दिए जाने वाले चावल को खरीदने के लिए नया तरीका शुरू कर दिया है। अब कालाबाजारी करने वाले माफिया ने चावल व गेहूं को खरीदने के लिए बस्तियों में ई रिक्शा चालक व स्कूटी चालकों को उतार दिया है। शनिवार की देर रात राशन का चावल खरीद कर मंडी समिति में बेचने के लिए ले जा रहे लोगों को खाद्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि जब्त किए गए चावल को एक राशन डीलर के यहां सुपुर्दगी में दिए जाने के बाद माफिया ने राशन डीलर के यहां से जब्त किए गए चावल को छुड़ाने का प्रयास किया और राशन डीलर व उसके परिजनों से मारपीट की। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लालजी पाल ने कोतवाली हाथरस गेट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि मुखबिर ने सूचना दी कि कार्डधारकों को निशुल्क वितरित किए गए चावल को कालाबाजारी करने के उद्देश्य से कुछ अराजकतत्व चावल को मंडी समिति में बेचने के ्िलए ले जा रहे हैं।
सूचना पर नगला अलगर्जी मंडी समिति रोड पर आपूर्ति लिपिक संतोष कुमार व दर्शन कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो पिकअप में 65 कट्टे चावल के रखे हुए थे, जोकि खुुले में बिकने के लिए जा रहे थे। मौके पर पकड़े गए संजय पुत्र संतोष कुमार निवासी खातीखाना ने बताया कि पकड़ा गया चावल मेरा है, जिसे उसने कार्डधारकों से अवैध रूप से खरीदा है और खुले बाजार में बेचने जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने पूरे चावल को नगला रानी में राशन डीलर गीता देवी की सुपुर्दगी में दे दिया। तहरीर के अनुसार गीता देवी को सुपुर्दगी दिए जाने के बाद संजय कुमार व उनके तीन भाई और अन्य पांच लोगों द्वारा राशन डीलर गीता देवी, उनके पुत्र रजनीश के साथ मारपीट की और बरामद किए चावल को ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान झगड़े का फायदा उठाकर वाहन चालक अनिल कुमार मौके से फरार हो गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने अनिल पुत्र रेशम पाल शर्मा निवासी नगला ब्राह्मण, संजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी खातीखाना चौराहा, संजय चक्की के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम व संजय कुमार व तीन भाइयों और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed