{"_id":"5de4098a8ebc3e54ef7ae60e","slug":"hathras-cash-and-lakhs-of-jewelery-crossed-by-breaking-the-lock-of-teacher-s-house-hathras-news-ali220288839","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर नकदी व लाखों के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर नकदी व लाखों के जेवर पार
विज्ञापन
विनोद विहार कॉलोनी अलीगढ़ रोड पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : HATHRAS
-
- 1
-
Link Copied
शिक्षक के घर का ताला तोड़कर नकदी, लाखों के जेवर चोरी
विनोद बिहार कॉलोनी का मामला, शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिवार के सभी सदस्य
हाथरस। शहर में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा। अब कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कॉलोनी में शिक्षक के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। परिवार के लोग शादी में चले गए और पीछे बदमाश ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। यहां से नकदी और लाखों के जेवर बदमाश चोरी कर ले गए। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली।
अनुरोध शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी महमूदपुर हाल निवासी विनोद विहार कॉलोनी शनिवार की रात को अपने साढ़ू के बेटे की शादी में परिवार के साथ शहर में ही गए थे। वह घर से रात नौ बजे निकले थे और रात को करीब साढ़े तीन बजे घर पर वापस पहुंचे। लौटने पर घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर गए तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त था।
अनुरोध शर्मा ने बताया कि साढ़ू के बेटे की शादी के चक्कर में घर में 1.78 लाख रुपये लॉकर में रखे थे, जिन्हें बदमाश चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण भी बदमाश चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ सिटी रामशब्द यादव भी पहुंच गए। वहीं डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घर छोड़कर जाने से पहले सूचना देने की नहीं थी जानकारी
यहां पर अनुरोध शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि अगर कोई अपने घर से बाहर जा रहा है तो इस बारे में पुलिस को सूचना देनी है। अगर पुलिस को इस बारे में जानकारी देकर जाते तो शायद इतनी बड़ी चोरी की घटना नहीं होती।
शिक्षक के घर हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। शिक्षक को घर अकेला छोडने से पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी।
-रामशब्द यादव, सीओ सिटी।