{"_id":"62152b119ba46212276f6d70","slug":"hathras-case-filed-for-attempt-to-kill-shaphu-news-ali2857236147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी महेशचंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के चार युवकों पर उनके पुत्र को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार की देर शाम को मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
तहरीर के मुताबिक रविवार की शाम को विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद इस गांव के शेखर पुत्र हरप्रसाद, पंकज पुत्र मुन्नालाल, अजय पुत्र सुनील एवं बॉबी पुत्र सुरेश उसके पुत्र भूरा को अपने साथ एक कमरे में ले गए और उसे मिठाई के साथ कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जब उसे नशा हो गया तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।
उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही यह चारों उसके पुत्र को घर तक खींचकर ले गए। वहां से छत गिरा दिया। वह अपने पुत्र को पहले इलाज के लिए ले गए। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट कराने आए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद