फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car of devotees going to bathe in Ganga collided with truck, eight injured

हाथरस : गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, आठ जख्मी

Sun, 11 Dec 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car of devotees going to bathe in Ganga collided with truck, eight injured
हाथरस : ट्रक की टक्कर से घायल कार सवार लोग। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर से सोरों में गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार की रात को कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने तीन घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रात्रि करीब दो बजे राजस्थान के जयपुर से कार में सवार होकर कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान करने कासगंज जिले के सोरों गंगाघाट जा रहे थे। जैसे ही कार सवार श्रद्धालु गांव बरतर खास के निकट पहुंचे। तभी चालक को नींद का झोंका आ गया। फलस्वरूप कार अनियंत्रित होकर कासगंज की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बचाव के लिए कार सवार श्रद्धालु चीख-पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे श्रद्धालुओं को आनन फानन बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। घटना में पचोरन, काजूब पुत्रगण नारायण, बबलू पुत्र सत्यराम, भूरी पत्नी बाबूराम, भूमि, गीता पत्नी परशुराम, दंती पत्नी नारायण निवासीगण सौंख जयपुर राजस्थान घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed