फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car and bike rider injured in accident

हाथरस : दुर्घटना में कार और बाइक सवार घायल

Mon, 26 Dec 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car and bike rider injured in accident
हाथरस : दुर्घटना में घायल बाइक सवार नरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रविवार देर रात विनोबा नगर चौराहे के निकट हाथरस रोड पर हुए सड़क हादसे में कार और बाइक सवार कई लोग घायल हो गए , उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते घायलों को रेफर कर दिया गया।
फिरोजाबाद के रहने वाले प्रकाश चंद्र पुत्र प्यारेलाल अपनी पत्नी प्रमिला देवी के साथ कार में सवार होकर सासनी से फिरोजाबाद लौट रहे थे। विनोबा नगर चौराहे के निकट सामने जा रहे कार सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले कार की टक्कर बाइक को भी लग गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी घायल हो गए। जबकि बाइक सवार नरेंद्र पुत्र हरी सिंह निवासी राधावल्लभ बगीची आगरा रोड मथुरा भी घायल हो गया। बाइक सवार हाथरस से घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जबकि बाइक सवार को भी उपचार दिलाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से दूर कराकर आवागमन सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed