फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cancer survivor returned to Aligarh after treatment from Agra

हाथरस: आगरा से इलाज कराकर लौटे कैंसर पीड़ित को अलीगढ़ भेजा

Sun, 10 May 2020 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cancer survivor returned to Aligarh after treatment from Agra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूं तो लोगों को उनके आस-पड़ोस में आने वालों की सूचना देने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अब ऐसे लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वालों की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही मामला रविवार को जिला अस्पताल में सामने आया। हालांकि काफी देर तक हुई बहस के बाद इस मरीज को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शहर के हलवाई खाना निवासी एक व्यक्ति का काफी लंबे समय से आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह व्यक्ति रविवार को अपनी पत्नी के साथ हलवाई खाना पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराकर आने को कहा, उनके साथ मोहल्ले के कुछ युवक भी अस्पताल आए।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उनकी जांच करने से मना कर दिया। वहीं उन्हें क्वारंटीन भी नहीं कराए जाने की बात कह दी। यह मामला सीएमओ व सीएमएस के पास पहुंचा। कैंसर का रोगी होने के कारण उसे जिला अस्पताल प्रशासन ने गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि वह कैंसर का रोगी था, इसलिए उसे यहां भर्ती नहीं किया गया, हालत गंभीर थी, इसलिए उसे अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed