{"_id":"635431e54577ad47a15b5b9b","slug":"hathras-buyers-gathered-on-dhanteras-business-worth-crores-of-rupees-hathras-news-ali3032541155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धनतेरस पर उमड़े खरीदार, करोड़ों रुपये का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धनतेरस पर उमड़े खरीदार, करोड़ों रुपये का हुआ कारोबार
विज्ञापन
हाथरस : धनतेरस पर कमला बाजार में बर्तनों की खरीदारी के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
धनतेरस पर शनिवार को भी धनवर्षा हुई। शहर के प्रमुख बाजार खरीदारी के चलते रोशन रहे। बाजार में उमड़ी भीड़ और खरीदारों का उत्साह कारोबार की बेहतरी की गवाही दे रहा था। सुबह से शुरू हुआ बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला आधी रात के बाद तक चलता रहा। धनतेरस पर करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वैसे इस बार धनतेरस पर्व शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी है। ऐसे में काफी लोगों ने शनिवार को खरीदारी की तो काफी लोग रविवार को भी धनतेरस की खरीदारी करेंगे।
शनिवार को धनतेरस के मौके पर बर्तन, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स और सोने-चांदी के बाजार पर लक्ष्मी जी मेहरबान रहीं। महंगाई का असर तो दिखा, लेकिन खरीदारों के उत्साह ने इसे ठंडा कर दिया। पिछले कई दिनों की तैयारियां रंग लाईं और दुकानदारों ने धनतेरस पर काफी कमाई की। सुबह से ही दुकानदारों में इस पर्व को लेकर उत्साह था। बाजारों के भीड़ ने इसे और परवान चढ़ा दिया। बर्तन का बाजार दिनभर गुलजार रहा। लोगों ने आधुनिक डिजायन के बर्तनों की खरीदारी, जबकि कपड़ा बाजार भी दिनभर गुलजार रहा।
दिवाली के मौके पर कपड़ों की खरीदारी के लिए धनतेरस से अच्छा मौका हो ही नहीं सकता, यह सोचकर लोगों ने खूब खरीदारी की। पिछली साल की अपेक्षा सराफा बाजार दमदार नहीं दिखा। परंपरानुसार लोग सोना-चांदी तो खरीदते हैं। इसे आधुनिकता का असर कहें या महंगाई की मार, लेकिन अपेक्षानुसार सोना-चांदी की खरीदारी नहीं हुई। लोगों को आकर्षिक करने के लिए तरह-तरह के नये आयटम बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन जेब का हिसाब-किताब लोग पहले देख रहे हैं। इस सब को पीछे छोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी की धूम मची रही। कई व्यापारियों ने बताया कि सुबह से शाम तक खाली बैठने की फुर्सत नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
खूब बिकीं कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
धनतेरस के पहले दिन बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की दुकानें सजीं। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रहीं। ज्यादातर प्रतिमाएं लखनऊ और कोलकाता की हैं। लक्ष्मी, गणेश और शिव-पार्वती आदि देवताओं की प्रतिमाएं खूब बिकीं। 50 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार चीन के आयटमों की कमी रही।
खूब हुई झाडू और दीपक की बिक्री
धनतेरस से पहले झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। शनिवार को नारियल व प्लास्टिक की झाडू की खूब खरीदारी हुई। बिजली से चलने वाली झालरों के अलावा मिट्टी के दीपक व दीयों की भी खरीदारी हुई।
पूरे दिन चला शुभकामना व उपहार देने का दौर
शनिवार को धनतेरस के मौके पर सुबह से शाम तक उपहार देने का सिलसिला चला। शहर के कमला बाजार, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में सजी गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब भीड़ रही। लोगों ने चॉकलेट व मेवों के उपहार पैक खरीदे।
भारी वाहनों की रही नो एंट्री, लगाए बैरियर
धनतेरस के मौके पर शनिवार को शहर के बाजारों में जाम न लगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पंजाबी मार्केट, सासनी गेट, सादाबाद गेट आदि बाजारों में बैरियर लगाए। भारी वाहनों की नो एंट्री रही। इन बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। इस कारण बाजारों में राहगीरों को गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिली।
धनतेरस के कारोबार पर नजर
10 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार।
05 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कारोबार।
05 करोड़ का रेडीमेड कपड़ा बाजार में कारोबार हुआ।
10 करोड़ रुपये का दो पहिया वाहनों का कारोबार हुआ।
02 से 03 करोड़ रुपये का चॉकलेट व गिफ्ट आयटम का कारोबार।
04 से 05 करोड़ रुपये का मोबाइल फोन का कारोबार रहा।
02 से 03 करोड़ रुपये पूजा सामग्री, गृह सज्जा का कारोबार हुआ।
02 से 03 करोड़ रुपये का मिठाई का कारोबार हुआ।
जिलेभर में करीब एक हजार बाइक व स्कूटर की बिक्री हुई है। धनतेरस दो दिन की होने के चलते शनिवार को खरीदारी कम हुई है। रविवार को आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
-कपिल राघव, होंडा मैनेजर
सुबह से दोपहर तक खरीदारी मध्यम रही है। शाम को खरीदारी के आंकड़े में इजाफा हुआ है। इस बार सोने के दाम अधिक हैं। इस कारण लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से सोने व चांदी के आभूषण की खरीदारी की है। -अशोक कुमार, सराफा कारोबारी
सुबह से बाजार सुस्त था। शाम को बाजार में अच्छी खासी रौनक रही है। धनतेरस पर लोगों ने अलग-अलग धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की है। बाजार में बूम आया है। कल भी धनतेरस है, इसलिए खरीदारी होगी।
-ऋषि अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
अब लोग मिठाई कम पसंद कर रहे हैं, इसलिए ड्राईफूड व गिफ्ट आइटम की खरीदारी में इजाफा हुआ है। चॉकलेट व गिफ्ट के दामों में इजाफा हुआ है। इसके बाद भी लोगों ने खूब खरीदारी की है।
-भोलानाथ अग्रवाल, मेवा कारोबारी।
इस बार कोरोना काल नही है, इसलिए लोगों ने जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान फ्रिज, एलईडी आदि सामान की खरीदारी की है। अभी खरीद का आंकड़ा कल और बढ़ जाएगा। आज भी लोगों ने खूब खरीदारी की है। -गिर्राज, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी।
लखनऊ व कोलकाता के लक्ष्मी गणेश आए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार मूर्तियों के दामों में पिछले साल की अपेक्षा इजाफा हुआ है। इसके बाद भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। कल ज्यादा खरीदारी की उम्मीद है।
-पंकज, मूर्ति विक्रेता
धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए आए हैं। इस बार दिवाली पर जरुरत के सामान पर महंगाई है। दिवाली का पर्व उल्लास का है। महंगाई को पीछे छोड़ते हुए खरीदारी की जा रही है।
-महेश, ग्राहक
कोरोना के चलते दो साल से त्योहार खुलकर नहीं मना पा रहे थे। साल में दिवाली का पर्व एक बार आता है। उपहार से लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में रौनक भी दिख रही है।
-लांगुरिया, ग्राहक
धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, इसलिए आज बाजार में जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। बर्तन व पूजन के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार दिवाली पर महंगाई है, फिर भी जरूरत की चीजें खरीदी जा रही हैं।
-चंद्रपाल, ग्राहक