फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSA seeks clarification from two block education officers

हाथरस: दो खंड शिक्षा अधिकारियों से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 22 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BSA seeks clarification from two block education officers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएसए ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एक खंड शिक्षा अधिकारी पर बैठक में शामिल न होने का आरोप है तो दूसरे पर एक शिक्षिका का चिकित्सा अवकाश के दिनों का वेतन निकाले जाने में देरी का कारण पूछा है।
ऑपरेशन कायाकल्प एवं मिशन प्रेरणा के संबंध में 18 जून 2020 को शाम साढ़े चार बजे जिलाधिकारी कीी अध्यक्षता में बहुत की महत्वपूर्ण बैठक थी। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ विद्यानंदन दैवपुरिया शामिल नहीं हुए, जबकि बीएसए ने खुद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस बैठक में शामिल होने को कहा था। इसके अलावा अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन भी प्राप्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

जिसे लेकर बीएसए ने लापरवाही की बात कहते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इनके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान अखिलेश कुमार यादव पत्र जारी कर एक शिक्षिका के चिकित्सा अवकाश के दिनों के वेतन का भुगतान कराने और अन्य शिक्षकों व रिटायर शिक्षकों के लंबित देयकों का भुगतान कराने को कहा है। इस संबंध में दस दिन के अंदर कोई भी देयक लंबित न होने का प्रमाण भी मांगा है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि दो एबीएसए को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सहपऊ के एबीएसए जिलाधिकारी महोदय की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा देयकों के संबंध में एबीएसए मुरसान को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed