फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brainstormed on the problems of pensioners in the conference

हाथरस : सम्मेलन में पेंशनर्स की समस्याओं पर किया मंथन

Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brainstormed on the problems of pensioners in the conference
हाथरस : मेला रिसीवर शिविर में आयोजित पेंशनर्स सम्मेलन में होता स्वागत। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में मंगलवार को पेंशनर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मुख्य शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निस्तारण की योजना बनाई गई।
मंच पर अमृत सिंह पौनिया, भंवर सिंह पौरुष, राजकुमार पचौरी, गेंदालाल आर्य, जीडी शर्मा, प्रेमपाल सिंह मदनावत, ठा देवेंद्र दीक्षित, सत्यप्रकाश गौतम, हरस्वरुप शर्मा रहे। भंवर सिंह पौरुष ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष अमृत सिंह पौनियां ने कहा कि हमारे साथियों को कोई भी समस्या है। 10 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस का आयोजन होता है। इन दिनों सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस दौरान सभी साथी अपनी समस्याओं को दूर कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर 75 से 95 वर्ष की आयु के पेंशनर्स का फूलमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामहरी शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, वासुदेव उपाध्याय, सतीश कौशिक, अनिल बौहरे, सुरेश चंद्र रावत, वीपी सिंह, शिवकुमार शर्मा, एनके माहेश्वरी, महेशचंद्र शर्मा, श्यामबाबू चिंतन, बहोरी लाल, रूपराम शर्मा, बिहारीलाल कुलश्रेष्ठ आदि थे। संचालन रामजीलाल शिक्षक ने किया। संयोजक अमृत सिंह पौनियां ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed