फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Boycott Chinese goods

हाथरस : चीन की वस्तुओं का करें बहिष्कार

Mon, 02 Aug 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Boycott Chinese goods
हाथरस : प्रांतीय विचार वर्ग की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जागरण मंच के दो दिवसीय स्वदेशी प्रांतीय विचार वर्ग का रविवार को समापन हुआ। अध्यक्षता युवा उद्यमी व मसाला व्यवसायी विशाल अग्रवाल ने की। वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की। अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वदेशी को समझें। लोगों को समझाएं और जीवन में स्वदेशी को लाएं। स्वदेशी के लिए समय निकालें। चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करें। आर्थिक राष्ट्रवाद और स्व रोजगार वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। दूसरे दिन स्वदेशी जागरण मंच की विकास यात्रा विषय पर दीपक शर्मा, सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर डॉ. लवकुश मिश्रा, दैनिक जीवन में स्वदेशी विषय पर डॉ. इंदु वार्ष्णेय ने विचार रखे। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक राजीव, प्रांत संयोजक अमितेश अमित, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, वर्ग नियंत्रक मनोज अग्रवाल ने वर्ग का संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश गुप्ता ने की। दो दिवसीय वर्ग में छह सत्र हुए, जिसमें बृज प्रांत के 12 जिलों के स्वदेशी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र शर्मा, अजय राघव, प्रभुदयाल कुशवाहा, नरेंद्र बंसल, अमन बंसल, अनूप अग्रवाल, दाऊदयाल शर्मा, श्वेतांक वार्ष्णेय, राधेश्याम वार्ष्णेय, सत्यदेव आर्य, मुकेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed