फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP members brainstorm on programs for Atal's birth anniversary

हाथरस : अटल की जयंती के कार्यक्रमों पर भाजपाइयों ने किया मंथन

Sun, 20 Dec 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP members brainstorm on programs for Atal's birth anniversary
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद सांसद, विधायक व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 18 हजार करोड़ नौ करोड़ किसान भाइयों एवं बहनों के खाते में 25 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा हस्तांतरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पीएम देश के किसानों को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में किया जाएगा। इसके तहत सभी विकास खंडों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर भारी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी योजना बनाई जाए, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित हो। पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इसकी चिंता करें। केंद्र द्वारा भेजा गया पत्र भी कार्यक्रम में वितरित हो। पीएम के उद्बोधन से एक घंटे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णय जैसे नीम कोटेड यूरिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा हेल्थ कार्ड, एमएसपी के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, पीएम सिंचाई योजना, किसान रेल, दस हजार एपीओ को एक लाख करोड़ का निवेश आदि के बारे में चर्चा करेंगे। जिला कार्यालय पर भी किसानों को आमंत्रित कर पीएम का उद्बोधन सुनाने के लिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कार्यकर्ता विकास खंड पर नहीं जा सकते। वह स्थानीय स्तर पर किसानों के साथ एकत्रित होकर कार्यक्रम में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से भी 25 दिसंबर के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसकी व्यवस्था भी कार्यकर्ता करें। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, महेंद्र सिंह आचार्य, विजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, रामवीर परमार, राजवीर पहलवान, हरिशंकर राना, कन्हैया सिंह तोमर, राजवीर कुशवाहा, राजपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, अनिल पाराशर, चौधरी हंबीर सिंह, शिवदेव दीक्षित, अंशुल शर्मा, दीपेश वर्मा, प्रमोद सेंगर, प्रमोद मदनावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed