फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP created a ruckus over the flaws in the voter list

हाथरस : मतदाता सूची में खामियों को लेकर भाजपाइयों ने किया हंगामा

Wed, 02 Nov 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP created a ruckus over the flaws in the voter list
हाथरस : नगर पालिका की बैठक में मतदाता सूची को लेकर हंगामा करते भाजपाई। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कार्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब छपकर आई नई मतदाता सूची में वार्ड 19 में 50 वोट कट तो गए, लेकिन नये 175 मतदाताओं का प्रकाशन ही नहीं हुआ। इसे लेकर भाजपा नेता गिरीश मोहन गुप्ता और बृजेश चौहान ने हंगामा किया। बैठक में मौजूद एसडीएम वेद सिंह चौहान ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
मंगलवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर, चेयरमैन सरोज देवी ने बैठक की। चुनाव संयोजक गिरीश मोहन गुप्ता और बृजेश चौहान ने कहा कि वार्ड 19 की नई सूची आ गई है। इसमें काफी गड़बड़ियां हैं। 50 वोट जो सही नहीं थे, वह काट दिए गए हैं, लेकिन 175 जो नए वोट बढ़ने थे, उनको नहीं बढ़ाया गया है। इससे काफी जायज लोग मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम वेदसिंह चौहान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन आगरा की एक फर्म ने किया है। वह बीएलओ से वास्तविकता मालूम कर उसे अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे। सफाई कर्मियों की भर्ती से संबंधित प्रकरण भी संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराने का एसडीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद मकुल गुप्ता ने मांग रखी कि एटा रोड स्थित श्मशान गृह, अलोखर में एक बरामदा और सड़क की तीव्र आवश्यकता है। बरामदे के अभाव में अंतिम संस्कार में जाने वाले लोग बारिश में भीगते हैं और धूप में तपते हैं। आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से स्वीकृत के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

रामदास वाल्मीकि, तेजवीर सिंह सिसौदिया, पंकज गुप्ता, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, राजू सूफी, नेम सिंह जाटव, नीरज वैश्य, राज वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed