{"_id":"5ddad5668ebc3e54e406b814","slug":"hathras-bike-slipped-and-caught-fire-bike-burnt-to-ashes-sasni-news-ali2196568109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बाइक फिसलकर गिरने से आग लगी, बाइक जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बाइक फिसलकर गिरने से आग लगी, बाइक जल कर राख
विज्ञापन
बाइक में लगी आग को देखते पुलिस कर्मी।
- फोटो : SASNI
अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। ग्राम तिलौठी के संपर्क मार्ग पर शनिवार की देर रात एक बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और बाइक जल कर राख हो गई। दरअसल ग्राम तिलौठी निवासी राजू कोतवाली चौराहे सासनी पर बाइक मिस्त्री है। बाइकों की मरम्मत करके अपने परिवार का गुजारा करता है। शनिवार की देर रात वह बाइक से गांव जा रहा था।
कैलोरा रोड होकर भोजगढ़ी चौराहे पर पहुंचा वैसे ही बाइक को गांव के संपर्क मार्ग की ओर मोड़ दिया। संपर्क मार्ग पर जाते समय बाइक अचानक फिसल गई। बाइक फिसलने से बाइक में आग लग गई। बाइक में लपटे उठती देख कर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग बुझाने में सफलता नहीं मिली बाइक जल कर राख हो गई।