{"_id":"63752b9fc24da009d977fc42","slug":"hathras-bike-rider-uncle-and-nephew-collided-with-a-canter-uncle-died-hathras-news-ali304899750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक सवार चाचा-भतीजे को कैंटर ने मारी टक्कर, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक सवार चाचा-भतीजे को कैंटर ने मारी टक्कर, चाचा की मौत
विज्ञापन
हाथरस : सासनी के गांव बरसै के निकट सड़क दुर्घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में होता उपचार। सं?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै के निकट कैंटर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। बाइक सवार चाचा-भतीजे हाथरस से शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव भिनौली निवासी 35 वर्षीय राम किशोर पुत्र कुमारपाल अपने भतीजे मनोज पुत्र रामनिवास के साथ बाइक से हाथरस क्षेत्र में दूसरे भतीजे की शादी के कार्ड बांटने आए थे। बुधवार की देर शाम को वह कार्ड बांटकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव वर्षा के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजे पूरी तरह घायल हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। लोगों के आने पर घायल मनोज को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। संवाद