फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rider's head crushed after being hit by truck, death

हाथरस : ट्रक की चपेट में आने से कुचला बाइक सवार का सिर, मौत

Tue, 27 Sep 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)राजमार्ग पर बस स्टैंड के निकट मंगलवार की शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को गांव भोजगढ़ी निवासी 48 वर्षीय हरकेश कुमार पुत्र डोरीलाल निजी काम से नानऊ रोड स्थित गोहाना चौकी के निकट गए थे। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई हे।

विज्ञापन
Hathras: Bike rider's head crushed after being hit by truck, death
हाथरस : मृतक शोएब का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राजमार्ग पर बस स्टैंड के निकट मंगलवार की शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार का हाल देख लोगों का दिल कांप उठा। रौंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल गली का रहने वाला सोहेल (21 वर्ष) पुत्र पप्पू कुरैशी किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। बस स्टैंड के निकट राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक गिर जाने से उसका सिर ट्रक के नीचे आ गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद युवक का हाल लोगों से देखा नहीं जा रहा था। उसका सिर बुरी तरह कुचल गया था। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बमुश्किल युवक का शव सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मौत से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत
सासनी। नानऊ रोड स्थित गोहाना पुलिस चौकी के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। वहां से गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया।

सोमवार को गांव भोजगढ़ी निवासी 48 वर्षीय हरकेश कुमार पुत्र डोरीलाल निजी काम से नानऊ रोड स्थित गोहाना चौकी के निकट गए थे। तभी किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन उपचार के बाद सीएचसी लेकर आए। वहां अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। अलीगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई हे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed