{"_id":"62f0021938a8d647ef25e117","slug":"hathras-bicycle-rider-dies-due-to-bike-collision-hathras-news-ali2977327183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के सिटी स्टेशन के पास देर रात को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गए। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते वक्त उनकी मौत हो ई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा पुत्र राधा चरण की मधुगढ़ी में दुकान है। शनिवार की शाम को वह दुुकान बंद कर रोजाना की तरह साइकिल पर सवार हो अपने गांव जा रहे थे।
जैसे ही वह सिटी रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे, तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी और भाग गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे कि इसी बीच वृद्ध ने रास्ते में दम तोड़ दिया। संवाद