फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Being married to his wife, he was getting married, police stopped him

हाथरस : पत्नी के होते हुए कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने रुकवाई

Fri, 09 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Being married to his wife, he was getting married, police stopped him
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहे युवक की शादी पुलिस ने रोक दी। इधर, जिस लड़की से शादी हो रही थी उसके परिजनों ने भी लड़का पक्ष पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद युवक को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित एक फॉर्म हाउस में बृहस्पतिवार की रात कोटा के एक युवक की हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी हो रही थी। इसी दौरान दिल्ली की एक युवती ने हाथरस जंक्शन पुलिस को यह जानकारी दी कि वह इस युवक की पत्नी है और उसके पति ने उससे तलाक नहीं लिया है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसे 10 साल की एक बच्ची भी है। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। युवती की सूचना पर हाथरस जंक्शन पुलिस फॉर्म हाउस में पहुंच गई और इस शादी को रुकवा दिया। इस दौरान वहां बखेड़ा भी हो गया।
विज्ञापन

हसायन की युवती के परिजन इस बात पर आक्रोशित थे कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने उनसे सच्चाई छिपाई। शुक्रवार की सुबह काफी लोग थाने आ गए। यहां दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। दूल्हा पक्ष बिना शादी के ही लौट गए। कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन रितेश कुमार का कहना है कि महिला की सूचना पर पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed