फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Be cautious if you keep oxygen cylinders in the house

हाथरस : घर में ऑक्सीजन सिलिंडर रखा है तो रहें सतर्क

Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Be cautious if you keep oxygen cylinders in the house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में मरीजों के परिजन ऑक्सीजन सिलिंडरों का घरों में स्टॉक कर रहे हैं मगर लोगों को यह नादानी कोरोना से भी ज्यादा घातक साबित हो सकती है। घरों में रखे ये सिलिंडर लापरवाही से बम जैसा धमाका भी कर सकते हैं।
चोरी छिपे घरों में जमा किए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर एलपीजी सिलिंडर से काफी अलग होता है। इनको लुढ़काया या पटका नहीं जा सकता है। यही कारण है कि ऑक्सीजन को लाने के लिए विशेष तरह के टैंकरों का प्रयोग होता है। ऑक्सीजन सिलिंडर लुढ़काने या पटकने से उसका वाल्व क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में यह सिलिंडर किसी बम से अधिक खतरनाक हो सकते हैं और बड़ी घटना हो सकती है। बीते दिनों लखनऊ में आक्सीजन सिलिंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम करते वक्त उसकी गुणवत्ता को भी परखें। घर में प्रयोग करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ऑक्सीजन सिलिंडर को कहीं जोर से न पटका जाए। ऑक्सीजन सिलिंडर को बच्चों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed