फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Baratghar incomplete, toilets in bad shape, roads not built

Hathras: बरातघर अधूरा, शौचालय बदहाल, नहीं हुआ सड़कों का निर्माण

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

शहर के वार्ड संख्या 16 में बरातघर का निर्माण अधूरा है। शौचालय जर्जर हालत में हैं। सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कुल मिलाकर इलाकों में लोगों के लिए सुविधाओं का संकट है। इस कारण क्षेत्रीय लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Hathras: Baratghar incomplete, toilets in bad shape, roads not built
हाथरस : शहर के वार्ड नंबर 16 में अधूरा पड़ा बरातघर। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के वार्ड संख्या 16 में बरातघर का निर्माण अधूरा है। शौचालय जर्जर हालत में हैं। सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कुल मिलाकर इलाकों में लोगों के लिए सुविधाओं का संकट है। इस कारण क्षेत्रीय लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं। बरातघर को लेकर नगर पालिका में धरना भी चला। इसके बाद भी बरातघर का निर्माण आज भी अधूरा है।

विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या 16 में आर्य नगर, सिंघानिया, कॉलोनी, माया टाकीज, भूरापीर, चक्की बाजार, जामा मस्जिद और गधापाड़ा आदि इलाके आते हैं। इन इलाकों में सफाई के लिए पर्याप्त कर्मी नहीं हैं। इस कारण सफाई में दिक्कतें आ रही है। इसके अलावा वार्ड में कई शौचालयों का निर्माण हुआ था। इन शौचालयों का रख रखाव सही तरीके से नहीं किया गया। इस कारण ये शौचालय बदहाल हालत में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बरातघर निर्माण कार्य के लिए सभासद श्रीभगवान वर्मा ने धरना दिया। इसके बावजूद बरातघर का निर्माण अधूरा पड़ा है। अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में हैं। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बजट के अभाव में कई गलियों का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। कुल मिलाकर लोगों के लिए सुविधाओं कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद का पक्ष
मेरे द्वारा छह सड़कों का निर्माण कराया गया है। सफाई कर्मियों के बढ़वाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक नहीं बढ़े। इस कारण साफ सफाई में दिक्कतें हैं। शौचालय निर्माण कराने के बाद आज तक सुधि नहीं ली है। इस कारण शौचालय जर्जर हो गए। बरातघर के लिए मेरे द्वारा धरना दिया गया। इसके बाद पालिका ने बरातघर नहीं बनवाया है। अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में हैं। मेरे वार्ड में बजट के अभाव में पांच गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। पीएम आवास और वृद्धा और विधवा पेेंशन बंधवाई है। -श्रीभगवान वर्मा, सभासद वार्ड संख्या 16

बाशिंदों की व्यथा
हमारे वार्ड में सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हैंडपंप खराब हालत में हैं। इस कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। हमारे क्षेत्र के सभासद का प्रयास काफी अच्छा रहा है। वह विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। हम सभासद को 10 में से सात नंबर देते हैं। -योगेश कुमार

हमारे वार्ड में बरातघर आज तक नहीं बना है। इसके अलावा हैंडपंप खराब हैं। शौचालय बदहाल हालत में हैं। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम सभासद को दस में से छह नंबर देते हैं। सभासद ने काम कराने की कोशिश की है। -आशा देवी

हमारे इलाके में कई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा साफ सफाई सही तरीके से नहीं हो रही है। इस कारण अब डेंगू का डर सता रहा है। हम सभासद को 10 में से पांच नंबर देते हैं। -योगेश कुमार

हमारे क्षेत्र में सभासद ने काम के लिए काफी प्रयास किए हैं। पालिका की तरफ से काम कराने में ढुलमुल रवैया अपनाया गया है। इस कारण वार्ड में तमाम समस्याओं का अंबार है। सभासद को दस में से आठ नंबर देते हैं। सभासद ने विकास के लिए संघर्ष किया है। -बंटी

हमारे इलाके में शौचालय का निर्माण होने के बाद आज तक प्रयोग नहीं हुआ। वर्तमान में जर्जर हालत में है। इसके अलावा वार्ड में साफ सफाई भी सही तरीके से नहीं हो रही है। बिजली की लाइनें भी सही नहीं है। इस कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। -सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed