फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bank personnel will be on strike again from March 11 to 13

हाथरस: 11 से 13 मार्च तक बैंक कर्मी रहेंगे फिर से हड़ताल पर

Fri, 07 Feb 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bank personnel will be on strike again from March 11 to 13
हाथरस: आगरा रोड घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
11 से 13 मार्च तक बैंक कर्मी रहेंगे फिर से हड़ताल पर
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर एसबीआई की शाखा पर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मांगों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों का कहना है कि पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पेंशन अदयतनीकरण, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे एवं ठेका कर्मचारियों, बिजनेस करेस्पोनडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर फोरम के जिला संयोजक बीएस जैन ने कहा कि आपकी एकजुटता और साहस के कारण प्रथम चरण हड़ताल सफल रही। आंदोलन का दूसरा चरण बृहस्पतिवार से शुरू करना पड़ा है, जो 11, 12 और 13 मार्च की हड़ताल तक चलेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी अशोक यादव ने कहा कि संगठन द्वारा जो मांगे आईबीए के समक्ष रखी हैं, वे सभी जायज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीके शर्मा, यतेश गर्ग,ं डीसी गुप्ता, ओम प्रकाश, एके सिंह, भजनलाल, गया प्रसाद सोनू, सत्येंद्र कुमार, अनेक सिंह, अमन कुमार, उमाशंकर जैन, नन्नूमल, अशोक शर्मा, पंकज जैन, अजीत सिंह, अनुराग शुक्ला, सौरव, रवि राकेश, पूजा अग्रवाल, दीपिका नेगी, रुचि सिंह, रितु सिंह, शिल्पी अग्रवाल, प्रभात चौहान, मुनेश शर्मा, अरुण कुमार वर्मा, केतन कुमार, केडी भारद्वाज, राजीव कुमार, अरविंद जैन, अजय कुमार, भानुप्रकाश, शैलेंद्र तौमर, संजय जैन, महेश, देवेंद्र कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed