फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bank accounts with more transactions will be searched

हाथरस : खंगाले जाएंगे ज्यादा लेन-देन वाले बैंक खाते

Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bank accounts with more transactions will be searched
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में काले धन के इस्तेमाल करने वालों पर पहरा बढ़ा दिया है। जिन खातों में ज्यादा लेन-देन हुआ है, उनकी पड़ताल भी की जाएगी। विभाग ने इसके लिए रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड व हाथरस के अलावा अन्य जिलों तक जगह पर निगरानी शुरू कर दी है। टीम भी गठित कर दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में काले धन का इस्तेमाल रोकने के लिए आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशनल टीम बनाई गई है। जिसमें तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस टीम द्वारा बैंक खातों में ज्यादा लेनदेन करने वालों पर नजर रखेगी। साथ ही सभी विभागों से जानकारी मंगाएगी। यदि किसी खाते में लेन-देन ज्यादा हुआ है तो उस व्यक्ति से टीम द्वारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान टीम बेहिसाब नकदी के संचालन में शामिल लोगों, स्थानों और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही भी करेगी। इसके अलावा टीम द्वारा अलीगढ़, हाथरस, एटा, कन्नौज आदि जिलों पर विशेष नजर रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed