फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awarded to the winning participants of Art-craft and Puppetry

हाथरस : कला-क्राफ्ट एवं पपेट्री के विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Mon, 13 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Awarded to the winning participants of Art-craft and Puppetry
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम प्राचार्या द्वारा जारी किया गया। यहां प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डायट द्वारा छह दिसंबर को जिला स्तरीय कला-क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए थे। डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता के निर्देशानुसार कला प्रवक्ता (नोडल अधिकारी) चरणजीत सिंह द्वारा पूर्ण कराया गया। यह प्रतियोगिता एससीईआरटी द्वारा प्रस्तावित थी। भाषा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रतनपुर सिकंदराराऊ की निवेदिता ने प्रथम, प्राइमरी स्कूल धाधऊ सहपऊ की साधना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार गणित में कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर के शिक्षक धीरेंद्र सिंह ने प्रथम और यूपीएस कोकना कलां के शिक्षक हरी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान में यूपीएस रतनगढ़ी की शिक्षिका अनुराधा ने पहले और यूपीएस बसई काजी सासनी की शिक्षिका मीना कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। सामाजिक विज्ञान में यूपीएस रतनगढ़ी की शिक्षिका नीलम सिंह प्रथम और प्राथमिक विद्यालय नगला जगराम सादाबाद की शिक्षिका मंजू शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। हिंदी में यूपीएस बरौस सादाबाद की शिक्षक संतीशचंद्र अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया और प्राइमरी स्कूल नगला सूूआ हसायन की शिक्षिका रीता बघेल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed