फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: assault and looting of a young man and his companions in a relationship

हाथरस: रिश्तेदारी में आए युवक व उसके साथियों के साथ की मारपीट, लूटपाट

Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: assault and looting of a young man and his companions in a relationship
हाथरस: मुरसान में सड़क दुर्घटना के बाद कार को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरतिया में बुधवार को रिश्तेदारी में आए युवक और उसके साथियों के साथ गांव के ही लोगों ने लूटपाट और मारपीट कर दी। गांव के निकट में लूटपाट होने की बात सुनते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई।
पुलिस से घटना की शिकायत करते हुए दीपक चौधरी पुत्र राकेश चौधरी निवासी वयोहरा थाना इगलास ने बताया कि बुधवार की रात्रि को करीब नौ बजे अपने रिश्तेदार अजय निवासी सुरतिया के यहां से अपने मित्र प्रदीप कुमार, कुलदीप, चंद्रवीर के साथ बलेनो गाड़ी से वापस आ रहा था। गांव में मेला लगा हुआ था। सुरतिया से करीब एक किलो मीटर की दूरी पार करते समय ही रास्ते में एक व्यक्ति सड़क पर लेटा हुआ उन्हें दिखाई दिया, यह देख दीपक ने अपनी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

कार रोकते ही वहां करीब आधा दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर आ गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। दीपक ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर उसके गले में पड़ी हुई सोने की चेन और हाथों में से चार अंगूठी छीन लीं। विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी और उनकी कार को लेकर वह चले गए। दीपक का कहना है कि बदमाशों के जाने के बाद उसने पीआरवी को इसकी सूचना दी। दीपक ने यह बात अपनी रिश्तेदारी में भी फोन कर बता दी। पुलिस आने से पहले ही गांव के काफी लोग मौके पर आ गए। लूटपाट की बात सुनकर ग्रामीण कार को खोजने लग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को सुखा गांव के निकट में लूटी हुई कार दिखाई दे गई। जब ग्रामीणों ने टॉर्च से कार की ओर देखा तो कुछ लोग कार को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। ग्रामीणों को आता देख वह लोग मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। दीपक ने ग्रामीणों की पहचान पर गांव सुखा के दो नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर कोतवाली मुरसान में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed