{"_id":"62dee33e710c7a6b80032134","slug":"hathras-anjali-won-the-debate-competition-hathras-news-ali2968086168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजलि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजलि ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान हिंदी नाटिका, वाद विवाद, खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने जल की उपयोगिता व उसके बचाव विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें दून पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार अंजलि सिंह यूनियन पब्लिक सासनी की छात्रा ने प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने कथा साहित्य मानवीय मूल्यों को संरक्षित करने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। खो-खो बालिका वर्ग में मैच हुआ। प्रथम स्थान सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान पर दून पब्लिक स्कूल रहा। अलीगढ़ व बुलंदशहर से आए निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों व खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। प्रबंधक जॉर्ज पॉल ने सभी विजेताओं को ट्राफी व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दून पब्लिक स्कूल, साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, संत कार्ष्णि पब्लिक स्कूल आदि रहे।