फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry villagers put locks on the power house, uproar due to power cut

हाथरस : बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर डाले ताले, हंगामा

Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry villagers put locks on the power house, uproar due to power cut
हाथरस : गांव छौंड़ा में बिजलीघर पर हंगामे के बाद ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव गांव छौंड़ा में बिजली कटौती से नाराज लोग रविवार को बिजलीघर पहुंच गए। इन लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और बिजलीघर पर ताले लटका दिए। बाद में विद्युत महकमे के अधिकारी पुलिस के साथ वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर बिजलीघर के ताले खुलवाए। विद्युत महकमे के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की वजह से इस उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित थी।
गौरतलब है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। सासनी क्षेत्र में भी यही हाल है। कई गांवों में दो दिन से बिजली नहीं मिल रही। रविवार को बिजली सप्लाई न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने छौंड़ा बिजलीघर पर प्रदर्शन किया और हंगामा काटा। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बिजलीघर के गेट पर ताला लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बिजली एक या दो घंटे से ज्यादा नहीं आती है, जिससे गांव में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इधर, खेतों में धान की रोपाई भी चल रही है, जिसमें पानी की आवश्यकता होती है। उसे भी किसान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बिजलीघर पर ताला डाले जाने की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक (एसआई) तसुव्वर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बिजलीघर पर लगे ताले को खुलवाया। इस सिलसिले में अवर अभियंता नेम सिंह का कहना है कि मशीन खराब हो गई थी और क्षेत्र में बारिश एवं आंधी के कारण हाईटेंशन का तार टूट गया था। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed