फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger over not getting permission to take out Mohammedi procession

हाथरस : मोहम्मदी जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने से आक्रोश

Wed, 20 Oct 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger over not getting permission to take out Mohammedi procession
जुलूस निकालने की अनुमति न दिए जाने पर एसडीएम को ज्ञापन देने जाते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

डिफा फाउंडेशन के बैनरतले मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अंजली गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोहम्मदी जुलूस को निकाले जाने की अनुमति न दिए जाने पर रोष जाहिर किया गया।
ज्ञापन में फाउंडेशन के प्रदेश चेयरमैन डॉ. नूर मोहम्मद ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की अनुमति किस आधार पर रोकी गई है, यह समझ से परे है। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार धार्मिक सद्भावना बनाए रखने का दम भरती है।
विज्ञापन

ऐसी स्थति में धार्मिक सद्भाव किस आधार पर कायम रह सकेगा। जबकि अन्य धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डिफा फाउंडेशन मुस्लिम समाज को मोहम्मदी जुलूस के आयोजन की अनुमति प्रदान न किए जाने के उदासीन रवैये का सख्त विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपेक्षा की जाती है कि इस जुलूस के आयोजन की अनुमति सहर्ष प्रदान की जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाफिज साबिर, शाहिद कुरैशी, बाबू चीनी वाले, तजवीदुर्रेहमान, शौकत अली, डॉ. कफील, साजिद, अनीस मिर्जा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed