{"_id":"5ed6a12f8ebc3e90571a45b3","slug":"hathras-anger-among-congressmen-movement-warning-for-hathras-iglas-road-hathras-news-ali235172042","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हाथरस-इगलास मार्ग के दुरुस्त न होने पर कांग्रेसियों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हाथरस-इगलास मार्ग के दुरुस्त न होने पर कांग्रेसियों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
हाथरस: इगलास रोड को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता लोनिवि को ज्ञापन सौंपते कांग्र?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता लोनिवि से मुलाकात की और हाथरस-इगलास रोड के चौड़ीकरण व दुरुस्तीकरण की मांग की।
कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में इस प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन अधिकारियों के कान पर अभी तक जूं नहीं रेंगी है। प्रमुख सचिव के हाथरस दौरे के दौरान भी एक पत्र प्रमुख सचिव को भी दिया गया था।
इस पर लीपापोती करते हुऐ अधिकारियों ने शासन से स्वीकृति और धन आवंटन का हवाला देकर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर इस मार्ग की समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा। अभियंता ने आश्वस्त किया कि कि जल्द ही इस मार्ग पर कार्य शुरू कराकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, योगेश कुमार ओके, अशोक गुप्ता, संजीव आंधीवाल आदि मौजूद थे।