फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amrit Yojana not receiving water in connections

हाथरस: अमृत योजना मिले कनेक्शनों में नहीं पहुंच रहा पानी

Fri, 24 Jul 2020 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Amrit Yojana not receiving water in connections
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अमृत योजना के तहत दिए गए पानी के कनेक्शन अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति तो शुरू हुई है, लेकिन महज चंद दिनों बाद ही लीकेज का हवाला देते हुए पानी की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। शहर के सीयल खेड़ा इलाके में पिछले करीब दो माह में महज चार दिन ही पानी की आपूर्ति लोगों को मिल सकी है। इस कारण लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अमृत योजना के तहत लोगों पीने के पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई थी। इस कार्ययोजना को जोन में बांटा गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां शहर में जोन एक व जोन पांच का काम पूरा हो चुका है और लोगों को पानी की आपूर्ति दी जा रही है। हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। जोन एक में वार्ड नंबर 8, 9, 12, 16, 20, 21, 22, 24, 25 व जोन पांच में वार्ड नंबर 7, 11 , 15 में पानी की आपूर्ति कागजों में चल रही है। यहां के बाशिंदों को महीने में महज चंद दिन ही पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सीयल खेड़ा इलाके में तो पिछले करीब दो माह में महज चार दिन ही पानी मिल सका है। लोगों का कहना है कि पाइप लीकेज होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं आ पा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले भी पाइपों की गुणवत्ता को लेकर जांच हुई थी। गोपनीय जांच में पाइप की क्वालिटी बेहद खराब आई थी, लेकिन अफसरों ने इस मामले को दबाते हुए कार्य को पूरा करा दिया था। अब यह समस्या लोगों के सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना में पानी के कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति अभी तक कुछ ही दिन आई है। इस कारण पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
-ममता, सीयल खेड़ा।
अमृत योजना में पेय जल मिलेगा। इसे लेकर पानी का कनेक्शन दिया गया था। रोज पाइप लाइन में लीकेज हो जाता है। इस कारण पानी महीने दो तीन बार ही आ पाता है।
-सोनू, सीयल खेड़ा।
अमृत योजना में बिछी पाइपें रोज लीक कर जाती हैं। बहुत ही हल्की पाइप हैं या खराब लगाई गई हैं, पता ही नहीं चलता। लीकेज के कारण पानी ही नहीं आ रहा है।
-बौबी, किला गेट
सीयल खेड़ा सहित अन्य इलाकों में अब अमृत योजना से पानी की आपूर्ति की जा रही है। अगर कुछ इलाकों में आपूर्ति नहीं पहुंच रही है तो इसकी जानकारी कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
-आरके शर्मा, एक्सईएन जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed