{"_id":"604a60508ebc3ee64b5f1ba8","slug":"hathras-amrit-mahotsav-of-independence-will-be-celebrated-today-in-basic-schools-hathras-news-ali258386022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेसिक के स्कूलों में आज मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेसिक के स्कूलों में आज मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के स्कूल कॉलेजों में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत सेमिनार, संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसे लेकर बीएसए ने शासन के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जूनियर वर्ग की संगोष्ठी व सेमिनार का आयोजन होगा। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर बाल वर्ग की निबंध प्रतियोगिता होगी। वहीं जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता का विषय दांडी मार्च का स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव है।