फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Along with nutrition, legal literacy is also necessary: Nirmala Dixit

हाथरस : पोषण के साथ विधिक साक्षरता भी जरूरी : निर्मला दीक्षित

Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Along with nutrition, legal literacy is also necessary: Nirmala Dixit
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत बच्चे का अन्न प्राशन करातीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सदर तहसील में मिशन शक्ति के तहत पोषण पंचायत कार्यक्रम एवं आजादी से अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में विधिक जानकारी देने के साथ-साथ कुपोषित महिलाओं बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजना एवं पोषण अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्न प्राशन संस्कार किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित तथा सिविल जज सीनियर डिविजन नम्रता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सदस्य ने जाह्नवी, रुक्मिणी, मंजू, मधु, गुड़िया, आरती, अनीता, नेहा शर्मा, विनीता, ईशा आदि गर्भवती महिलाओं को पोषण डलिया भेंटकर गोद भराई की। दिव्यांशु पुत्र सुमन एवं साक्षी पुत्री खुशबू का अन्न प्राशन संस्कार किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि पोषण के साथ साथ विधिक साक्षरता भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

नारी शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षित नारी एक परिवार की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। परिवार के शुभम संचालन के लिए नारी का स्वस्थ एवं शिक्षित होना आवश्यक है। सिविल जज सीनियर डिविजन नम्रता शर्मा ने कहा कि महिलाएं व बच्चे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य अनैतिक अत्याचार के शिकार लोग और ऐसे सभी व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, वे सभी नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed