फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After two years of trials, companies will be able to deliver their seeds to farmers

हाथरस : दो साल तक ट्रायल करने के बाद कंपनियां पहुंचा सकेंगी किसानों तक अपना बीज

Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After two years of trials, companies will be able to deliver their seeds to farmers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीज कंपनी अब किसानों तक बीज पहुंचाने से पहले दो साल तक उस बीज की प्रजाति का ट्रायल करेंगी। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर नए आने वाले बीजों के बारे में पूरी रिपोर्ट देंगे। वहीं बिना ट्रायल किए बीजों को बाजार में लाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
शासन स्तर से बीज की बिक्री को लेकर नया आदेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के तहत बीज कंपनी को किसानों तक नई किस्म का बीज पहुंचाने से पहले उस बीज की प्रजाति का दो साल तक ट्रायल करना अनिवार्य होगा। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि बीज उत्पादक अगर एक जिले से दूसरे जिले में बीज का व्यापार करना चाहता है तो उसे प्रदेश स्तर का लाइसेंस बनवाना होगा। यदि कोई कोई संस्था बीज का प्रमाणीकरण करती है तो उस संस्था को पूरी रिपोर्ट कृषि विभाग में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

कोई बीज विक्रेता ऐसी कंपनी का बीज बिक्री करता हुआ मिलता है, जो कंपनी जिले में व्यापार करने के लिए वैध नहीं है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब और अन्य प्रांतों से आने वाले बीज को विक्रेता उसी आधार पर खरीदें, जब उस कंपनी पर अन्य प्रांतों में कारोबार करने का लाइसेंस हो। अब बीज कंपनियों को नये बीज बाजार में लाने से पहले दो साल का ट्रायल करना होगा, जिससे फसल को होने वाले नुकसान व फायदे के बारे में पूरी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed