{"_id":"609587918ebc3e6ac94437cd","slug":"hathras-after-the-panchayat-elections-there-was-a-rise-in-the-purchase-of-wheat-hathras-news-ali262642284","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत चुनाव के बाद गेहूं की खरीद में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत चुनाव के बाद गेहूं की खरीद में आई तेजी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में फिर तेजी आ गई है। क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। अब तक जिले में साढ़े पांच हजार किसानों ने दो लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं बेचा है। इसके साथ गेहूं खरीद का आंकड़ा 40 प्रतिशत पर पहुंच गया है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में ट्रकों से गेहूं उतारने में समय लग रहा है। इस कारण गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी लाइन लग रही है। गोदामों पर समय से अनलोडिंग न होने के कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं के ढेर लग रहे हैं, जिससे क्रय केंद्र प्रभारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में शुरू हुई गेहूं की खरीद पंचायत चुनाव के चलते तेजी नहीं पकड़ पा रही थी। इस कारण अप्रैल माह में खरीद का आंकड़ा एक लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा ही पार कर पाया। अब मई माह की शुरुआत के साथ गेहूं की खरीद तेज हो गई है।
शुक्रवार तक जिले के 53 क्रय केंद्रों पर दो लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें साढ़े पांच हजार किसानों ने अब तक हिस्सा लिया है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि अब तक दो लाख 30 हजार क्विंटल के साथ कुल 40 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो चुकी है।