फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the fulfillment of the vow, the couple reached the court of Bhadrakali after walking 50 km.

हाथरस : मन्नत पूरी होने पर 50 किमी पैदल चलकर भद्रकाली के दरबार पहुंचे दंपती

Fri, 30 Sep 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:49 AM IST
सार

क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भद्रकाली देवी के मंदिर में आगरा के एक दंपती मन्नत पूरी होने पर आगरा से पैदल चलकर मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने और उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने कई चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। जब पत्नी से चला नहीं गया तो वहां उन्होंने एक ऑटो रिक्शा किया और उसके पीछे साफी से पत्नी का हाथ बांध दिया और ऑटो रिक्शा को धीरे-धीरे चलवाकर यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Hathras: After the fulfillment of the vow, the couple reached the court of Bhadrakali after walking 50 km.
हाथरस : मन्नत पूरी होने के बाद मां भद्रकाली के दरबार में पैदल पहुंचे दंपती। संवाद - फोटो : SHAPHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भद्रकाली देवी के मंदिर में आगरा के एक दंपती मन्नत पूरी होने पर आगरा से पैदल चलकर मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
आगरा के ताजगंज निवासी डिंपी सिंह ने बताया कि उनको शादी के कई साल बाद तक कोई संतान नहीं हुई थी। उन्होंने और उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने कई चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। आखिर में उन्होंने मां के दरबार में आगरा से बच्चे की लिए दुआ की और कहा कि यदि उनकी कृपा से उनको संतान होती है तो वह आगरा से पैदल मां के दरबार तक बच्चे को गोदी में लेकर आएंगे।

उनका कहना है कि वह दोनों बच्चे को लेकर बुधवार की सुबह ताजगंज से चल थे। जब पत्नी से चला नहीं गया तो वहां उन्होंने एक ऑटो रिक्शा किया और उसके पीछे साफी से पत्नी का हाथ बांध दिया और ऑटो रिक्शा को धीरे-धीरे चलवाकर यहां तक पहुंचे हैं। अब वह हर वर्ष मां के दर्शन करने जरूर आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed