फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the death of his wife from the corona, the young man tried to die by jumping in front of the train.

हाथरस : पत्नी की कोरोना से मौत के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की जान देने की कोशिश

Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the death of his wife from the corona, the young man tried to die by jumping in front of the train.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद तनाव में आए युवक ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का आत्महत्या करने का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी गली नंबर तीन निवासी मनीष कुमार की पत्नी ज्योति की पिछले दिनों कोरोना से मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद से मनीष काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार को वह अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए घर से निकला था। घर से निकलने के बाद सिकंदराराऊ रोड के पास गाड़ी को खड़ी करके वह बाउंड्रीवाल लांघकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कासगंज की तरफ से आई ट्रेन की चपेट में आकर युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि मनीष की पत्नी की दो सप्ताह पहले ही कोरोना से मौत हो गई थी। तभी से वह परेशान चल रहा है। उसके एक डेढ़ साल की छोटी बच्ची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed