फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After finding two Corona positive, there was a stir in Sahapau's village Rasgawan and Budhich

हाथरस: दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सहपऊ के गांव रसगवां और बुढ़ाइच में खलबली

Wed, 15 Jul 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After finding two Corona positive, there was a stir in Sahapau's village Rasgawan and Budhich
हाथरस: सहपऊ में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिवार वालों को क्वारंटीन सेंटर ले जाते स्वास्थ? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के दो गांवों में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई है। इन लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग के अलावा प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को मुरसान के एल वन असपताल में दाखिल कराया गया है।
गांव बुढ़ाइच निवासी एक युवक पुलिस की एसटीएफ शाखा में तैनात है। वह दस जुलाई को अवकाश पर आया था। आते ही उसने सीएचसी पर आकर अन्य लोगों के साथ कोरोना का रेंडम सैंपल दिया। इसके साथ ही गांव रसगवां निवासी एक महिला ने भी अपना रेंडम सैंपल दिया था। इनमें से गांव रसगवां की महिला एवं बुढ़ाइच के एसटीएफ जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें गांव में पहुंच गईं और दोनों पॉजिटिवों को एंबुलेंस से मुरसान के एल वन अस्पताल में भेज दिया गया। गांव बुढ़ाइच के 10 परिवारों के 51 सदस्यों एवं रसगवां के 11 परिवारों के 74 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव परिवारों के सभी सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार महिला सात माह की गर्भवती है। वह 26 जून अपने भाई की शादी में शामिल होने जिला फीरोजाबाद के गांव नगला सौंठ गई थी। वह 30 जून को गांव वापस आई थी। इधर, युवक भी पुलिस में नौकरी करता है और दस जुलाई को घर पर अवकाश पर आया था। एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि इन दोनों गांवों में मिले पॉजिटिव लोगों के मकान से 250 मीटर के दायरे को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस परिधि में रहने वाले लोग लॉकडाउन में मिली छूट के अधिकारी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed