फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After border extension, the municipality administration awaits notification

हाथरस: सीमा विस्तार के बाद पालिका प्रशासन को अधिसूचना का इंतजार

Fri, 27 Dec 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After border extension, the municipality administration awaits notification
सीमा विस्तार के बाद पालिका प्रशासन को अधिसूचना का इंतजार
विज्ञापन

नगर पालिका में बनाया गया सीमा विस्तार से जुडे़ कामों के लिए कक्ष, स्टाफ तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के बाद अब पालिका प्रशासन को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। पालिका प्रशासन की ओर से सीमा विस्तार कक्ष को तैयार कर लिया गया है। इस कक्ष में स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। इस कक्ष के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा विस्तार पर मुहर लगाई गई। इस मुहर के लगने के बाद अब पालिका प्रशासन को शासन स्तर से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। नोटिफिकेशन जारी होते ही पालिका प्रशासन सीमा विस्तार से संबंधी जरुरी कार्रवाईयों को तेज कर देगा।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका परिषद डॉ. विवेकानंद ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नगर पालिका की सीमा का निर्धारण कर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जिला प्रशासन से क्षेत्रों को हेंडओवर करने के लिए पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमा विस्तार क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों, लोगों की समस्याओं के लिए एक अलग कक्ष बनाया गया है। इस कक्ष में स्टाफ की तैनाती की जा रही है। नोटिफिकेशन के आते ही इस कक्ष को एक्टिव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed