{"_id":"63a49cc73fd0cd0ca655015a","slug":"hathras-administration-will-send-proposals-for-overbridges-and-underpasses-at-railway-gates-hathras-news-ali307518394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रशासन भेजेगा रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज व अंडरपास के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रशासन भेजेगा रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज व अंडरपास के प्रस्ताव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में जाम की समस्या से निजात देने के लिए प्रशासन की ओर से एक सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज व अंडरपास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेज रहा है। शहर की रेलवे क्रॉसिंग पर हर समय रहने वाले यातायात का भी आकलन किया जा रहा है। इस आधार पर ओवरब्रिज व अंडरपास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
शहर में जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। शहर के रेलवे फाटकों के साथ मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। यहां तक कि ट्रेनों के क्रॉसिंग होने के दौरान शहर के सासनी गेट चौराहा, बागला कॉलेज मार्ग, मधुगढ़ी रेलवे फाटक, नगला अलगर्जी रेलवे फाटक के साथ ओवरब्रिज के संपर्क मार्ग पर जाम की समस्या बन जाती है। यहां से गुजरने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या के निजात को लेकर अब डीएम अर्चना वर्मा ने शहर का भ्रमण किया।
शहर के रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले यातायात के आकलन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कहा है कि शहर के सभी रेलव फाटकों पर प्रतिदिन गुजरने वाले छोटे और बड़े वाहनों की संख्या का आकलन किया जाए। इस आधार पर ओवरब्रिज व अंडरपास बनाने के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजा जाए। संवाद
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए रेलवे के अफसरों से वार्ता की जा रही है। प्रशासन की ओर से जिन रेलवे फाटकों पर ज्यादा वाहनों का आवागमन है, उन पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव के सापेक्ष कुछ ओवरब्रिज को बनाने के बारे में भी उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
-अर्चना वर्मा, डीएम