फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration was very cautious on the arrival of Rahul and Priyanka

हाथरस: राहुल और प्रियंका के आने की सूचना पर प्रशासन रहा बेहद सतर्क

Thu, 01 Oct 2020 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration was very cautious on the arrival of Rahul and Priyanka
हाथरस: कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शवाना खंडेलवाल की बिटिया के गांव जाने से रोकने पर पुलिस और प्रश - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन को सुबह जैसे ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चंदपा आने की खबर मिली पूरा महकमा अलर्ट मोड में आ गया। जिले की सीमाएं सील कर दी गई और वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। शहर में भी तालाब चौराहे पर पीएसी तैनात कर दी गई। अधिकारी राहुल और प्रियंका की लोकेशन लेते रहे और उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराते रहे। बाद में जब अधिकारियों को यह जानकारी मिली कि राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार कर लिया गया है, तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली।
चंदपा प्रकरण को लेकर पिछले कई दिन से स्थानीय प्रशासन हलकान चल रहा है। बुधवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिटिया के पिता की वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों ने बात कराई थी और वह संतुष्ट नजर आए थे तो प्रशासन को तसल्ली थी कि अब यह मसला समाप्त हो जाएगा लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह अधिकारियों को यह सूचना मिली कि अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिटिया के परिजनों से मिलने आ रहे हैं तो अधिकारी फिर परेशान हो गए। जिले में धारा 144 पहले से ही लागू है। इसका हवाला भी अधिकारी देने लगे। शहर के तालाब चौराहे पर भी पीएसी तैनात कर दी गई। कुछ देर के लिए रेलवे फाटक भी बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन

सुबह ही राहुल, प्रियंका की अगवानी करने दिल्ली पहुंच गए जिलाध्यक्ष
हाथरस। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के पास सुबह ही यह संदेश आ गया कि राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस आएंगे। ऐसे में वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए और वहां यूपी की सीमा पर काफिले का इंतजार करने लगे। राहुल और प्रियंका जब वहां से निकले तो चंद्रगुप्त भी इनके साथ काफिले में शामिल हो गए। बाद में वह धरने पर भी बैठे रहे। चंद्रगुप्त ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed