फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration tightens its waist to facilitate the journey of Kanwariyas

हाथरस : कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration tightens its waist to facilitate the journey of Kanwariyas
हाथरस : गांव अगसौली के निकट कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लेते डीएम रमेश रंजन और नवागत एसपी देवे? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद में शुक्रवार की रात्रि में हुए भीषण हादसे में छह कांवड़ियों की मौत और इस मामले में लापरवाही के चलते निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के तबादले के बाद पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला कांवड़ियों के ठहरने से लेकर उनकी सुरक्षा में जुटा रहा। डीएम के साथ नवागत एसपी ने यह व्यवस्थाएं देखीं। कई मार्गों पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश को रुकवाकर मार्ग परिवर्तित कराया गया। पूरे जिले में कांवड़ियों की सेवा-सुश्रुसा के लिए 60 शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए 35 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। इन व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
शुक्रवार की रात्रि में सादाबाद में हुए भीषण हादसे में ग्वालियर के छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इस घटना की गूंज शासन तक पहुंची थी। यह माना गया था कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ऐसे में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य का तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर देवेश कुमार पांडेय की तैनाती कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने और उनके ठहरने में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। शनिवार की रात्रि में जहां डीएम ने नगला भुस, रुहेरी, पराग डेयरी,, हनुमान चौकी के पास कांवड़ियों के ठहरने के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की शिविर में ड्यूटी लगाई गई है, वह निर्धारित स्थानों पर उपस्थित रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, जिससे समस्या का समय से निदान किया जा सके। वहीं रविवार को भी डीएम ने नवागत एसपी देवेश पांडेय के साथ सिकंदराराऊ से हाथरस शहर होते हुए मथुरा सीमा के अंतर्गत नगला जलाल, अगसौली, बरामई नगला विजन, रति का नगला में की गई व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कांवड़ियों से वार्ता की। डीएम ने शिविरों के दोनों तरफ 100-100 मीटर तक प्रकाश की व्यवस्था करने और कांवड़ियों के बैठने के लिए कुर्सी व आराम करने के लिए चारपाई और गद्दे डलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 60 शिविर लगाए गए हैं। कावड़ यात्रा सुरक्षा एवं यातायात को सुलभ बनाए रखने के दृष्टिगत 35 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं इनके साथ 200 से अधिक तहसील स्तरीय अधिकारियों व पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी ने भी कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने और उनकी सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इधर, नगर पालिका प्रशासन ने भी कई शिविर लगाए हैं। कई स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी कांवड़ियों का हाल-चाल पूछा और शिविरों में व्यवस्थाएं देखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed