फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration strict to stop demonstrations and panchayats

हाथरस: प्रदर्शन और पंचायतों को रोकने के लिए प्रशासन हुआ सख्त

Tue, 06 Oct 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration strict to stop demonstrations and panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा बिटिया प्रकरण में राजनेताओं और प्रदर्शनकारियों के अलावा इस मामले को भड़का रहे लोगों पर अब पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने चार मुकदमे भी दर्ज किए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान और पंचायत करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सासनी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, इन मुकदमों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।
बिटिया की मौत के बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और बवाल भी हो रहे है। कई दलों के राजनेता भीड़ के साथ आ रहे हैं। इन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पंचायतें भी हो रही हैं। अब पुलिस भी सख्त हो गई है और इस मसले पर प्रदर्शन, पंचायत करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। 29 सितंबर को जब बिटिया की मौत हुई थी तो अगले दिन शहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने जहां पथराव किया था तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़ थे। तब पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य सहित अन्य 100-150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बलवे का मुकदमा कायम किया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सपा और रालोद कार्यकर्ताओं की पुलिस से बिटिया के गांव के बाहर भिड़ंत हो गई थी। पुलिस ने तब जयंत चौधरी पर भी लाठियां बरसा दी थीं। जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी ने बचाया था। इस मामले में भी करीब 400 सपा व रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना चंदपा में पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने अपने निवास पर पंचायत की थी। उस समय पुलिस ने उनसे पंचायत न करने को कहा था। वहां भीड़ एकत्रित हो गई थी। ऐसे में हाथरस गेट थाना पुलिस ने पूर्व विधायक सहित करीब 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक ने खुद कहा है कि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। इसकी उन्हें जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed