फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action will be taken on potato storage without renewal of license

हाथरस : लाइसेंस नवीनीकरण कराए बिना आलू भंडारण पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Action will be taken on potato storage without renewal of license
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित शीतगृह स्वामियों को लाइसेंसों का नवीनीकरण कराना होगा। इसे लेकर उद्यान विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लाइसेंस नवीनीकरण न होने की दशा में आलू का भंडारण करते हुए पाए जाने पर शीतगृह स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में आलू भंडारण के लिए बने शीतगृहों में अब जल्द ही आलू की खोदाई होने के साथ ही आलू भंडारण की कार्रवाई शुरू होगी। इसे लेकर उद्यान विभाग की ओर से भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी शीतगृह स्वामी अपने शीतगृह को लेकर सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेते हुए लाइसेंस नवीनीकरण करा लें।
विज्ञापन

अगर बिना लाइसेंस नवीनीकरण के आलू का भंडारण होता हुआ पाया जाता है तो संबंधित शीतगृह स्वामी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आलू भंडारण के सभी इंतजामों को भी मानक के अनुसार दुरुस्त कर लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed