फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of threatening DC, sought clarification from ARP

हाथरस : डीसी को धमकाने का आरोप, एआरपी से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of threatening DC, sought clarification from ARP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस में हिंदी विषय के सहायक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद पर तैनात रविकांत मिश्रा पर जिला समन्वयक एमआईएस को धमकाने का आरोप है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कारण बताओ नोटिस जारी कर एआरपी से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए संदीप कुमार द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि बलवंत मौर्या (जिला समन्वयक, एमआईएस) ने शिकायत की है कि एआरपी मिश्र द्वारा दूरभाष पर धमकी देते हुए कहा गया है कि मैं तुम्हारी ऊपर शिकायत करूंगा और तुम्हारे तोते उड़ जाएंगे और मैं चाहूंगा तो तुम विभाग में यहां नौकरी नहीं कर पाओगे। तुम्हारे द्वारा अवकाश विलंब से स्वीकृत किए जाते हैं।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि मिश्र ने कहा है कि जिन अवकाशों को मैं तुमसे स्वीकृत करने के लिए कहता हूं तुम उन्हें स्वीकृत नहीं करते हो। यदि आप अनुमति दे तो मैं ऊपर शिकायत करूंगा, यदि आप अनुमति दें तो बताइए। पूर्व में भी डीसी से कार्यालय में अभद्रता करने का आरोप है। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अनैतिक कार्यों को कराने के लिए दवाब बनाए जाने का आरोप एआरपी पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी पर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अमर्यादित टिप्पिणयां करने का आरोप है। पूर्व में भी बीएसए के माध्यम से पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककोड़ी के शिक्षक प्रीतम कुमार की शिकायत पर नोटिस दिया जा चुका है। बीएसए ने कहा है कि शिकायतों एवं साक्ष्यों के दृष्टिगत ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा दी जा रही हिदायतों बाद भी एआरपी पर कोई असर नहीं हो रहा है।

मनोहरलाल शर्मा, त्रिपुरारी नगर अलीगढ़ रोड हाथरस ने भी एआरपी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने एवं विभागीय निर्देशों का माखौल बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसके अलावा अभिलेख सत्यापन, एरिअर, बिल बनवाने के नाम पर रुपयों की वसूली करने का भी आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की गई थी। बीएसए संदीप कुमार ने एआरपी से मय साक्ष्यों के स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed