{"_id":"63a49fd5a4c40d3c8d0a1ed9","slug":"hathras-accused-of-stealing-cash-and-jewelery-from-home-arrested-hathras-news-ali3075194152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर से नकदी व आभूषण चोरी के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर से नकदी व आभूषण चोरी के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। एक शातिर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया।
शहर के चूना वाला डंडा सादाबाद गेट निवासी शौर्य शर्मा पुत्र श्री बृजमोहन शर्मा के घर को चोरों ने 16-17 दिसंबर की रात को निशाना बनाया था। चोर उनके घर से आभूषण व रुपये चोरी कर ले गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना करने वाले एक शातिर राजकुमार पुत्र सोवरन सिंह निविसी गांव मीतई थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी के सात जोडी बिछिया (सफेद धातु), एक अंगूठी(पीली धातु), दो नाक की वाली (पीली धातु) व 10 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद