{"_id":"614782328ebc3ef2c0715ba1","slug":"hathras-accused-of-killing-a-young-man-by-pushing-him-off-the-train-away-from-the-grip-of-the-police-hathras-news-ali2736259168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन से धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन से धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ट्रेन से धक्का देकर युवक को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सीओ रेलवे दूसरे दिन भी स्टेशन पर मौजूद रहे। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ स्थानीय पुलिस की कई टीमें भी हमलावर की तलाश में जुटी हैं। पूछताछ के आधार पर उसका स्केच भी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावर पकड़ा जाएगा और घटना का खुलासा होगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात्रि में छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में जब कासगंज निवासी एक दंपती कासगंज से मथुरा जा रहे थे तो वहां एक नशेबाज ने महिला के साथ आकर छेड़खानी की। जब उसके पति ने विरोध किया तो इस नशेबाज ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। सिकंदराराऊ रोड पर कोमल सिटी कॉलोनी के सामने चलती ट्रेन से गिरकर इस युवक की मौत हो गई। यह युवक मथुरा रेलवे स्टेशन पर पकौड़े बेचने का काम करता था। ट्रेन जब रुकी उसकी पत्नी ने इस मामले की जानकारी हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पुलिस को दी।
इससे पहले ही ट्रेन के रुकने पर आनन-फानन हमलावर फरार हो गया था। इस पर जीआरपी के अलावा हाथरस गेट पुलिस भी पहुंची थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। एसपी रेलवे आगरा मोहम्मद मुश्ताक व सीओ रेलवे भी हाथरस सिटी स्टेशन पर शनिवार को आए थे। घटना के तीसरे दिन भी जीआरपी हाथरस सिटी हमलावर की तलाश में जुटी रही। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी फिर हाथरस सिटी जीआरपी थाने पहुंचे और उन्होंने भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक हमलावर पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। वैसे स्थानीय पुलिस भी हमलावर को तलाशने में रेलवे पुलिस के साथ जुटी है। जीआरपी थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पूछताछ के आधार पर हमलावर का स्केच भी बनाया गया है। सर्विलांस टीम भी हमलावर को खोजने में जु्टी है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीमें भी इसी दिशा में काम कर रही हैं। जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
सीसीटीवी कैमरे सही होते तो पुलिस का काम हो जाता आसान
हाथरस। इस घटना ने सिटी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कलई खोल दी है। पूरा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरे की जद में ंनहीं हैं। सूत्रों की मानें तो स्टेशन के गेट पर कैमरे लगे हैं लेकिन वह खराब हैं। रेलवे पुलिस बता रही है कि इनके तार बंदरों द्वारा तोड़ दिए गए हैं। इसी प्रकार आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी ठीक नहीं मिले हैं। खुद रेलवे पुलिस का कहना है कि यदि सीसीटीवी कैमरे सही होते तो हमलावर की पहचान करने और फिर उसे पकड़ने में आसानी होती।