फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of extorting money on female inspector, complaint to SP

हाथरस : महिला दरोगा पर रुपये ऐंठने का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 17 Sep 2021 03:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of extorting money on female inspector, complaint to SP
हाथरस : एसपी कार्यालय पर महिला एसआई की शिकायत करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक महिला दरोगा पर दहेज उत्पीड़न के एक मामले में रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर काफी लोग पुलिस अधीक्षक (एसपी )के कार्यालय पहुंचे और एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
आगरा निवासी रुखसार की शादी करीब छह साल पहले कल्लू पुत्र अमीना निवासी आंबेडकर पार्क के सामने गली 100 फुटा रोड टेड़ी बगिया थाना एत्मादौला जिला आगरा के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया। आरोप है कि पीड़िता जब ससुराल पहुंची तो पति कल्लू व ससुराल के अन्य लोग दहेज के रूप में बुलेट बाइक मांगने लगे और उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित का भाई नदीम और आसिफ अपने सगे-संबंधियों को लेकर ससुराल गए और उन्हें अपनी लाचारी बताते हुए काफी समझाया, फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। 24 मई 2021 की शाम चार बजे पति कल्लू यह बोलकर कि उसकी बहन रेशमा की तबियत खराब है। सिकंदराराऊ चलना है, यह कहकर पीड़िता को एक चारपहिये की गाड़ी में उसके अबोध बच्चे के साथ बैठाकर ले गया। सिकंदराराऊ लाकर पंत चौराहे से पहले हाथरस रोड पर एकांत में उसके साथ मारपीट की और गाड़ी से बाहर निकाल फेंक दिया और छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन में पीड़ित महिला थाने पहुंची और यहां एक महिला एसआई से मिली। उनको पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पीड़िता से एसआई ने कई बार 1000-1000 रुपये लिए और फिर उसके बाद 6000 रुपये और ले लिए और बोलीं कि वह उसका फैसला व राजीनामा करा देंगी और नामजदों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आरोप है कि एसआई ने पांच बार में एक-दो हजार रुपये और लिये। इस प्रकार दस हजार रुपये उनके पास पहुंच गए। अब छह हजार रुपये की और मांग की जा रही है। इस पूरे मामले की शिकायत अब महिला व उसके साथ आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed